Site icon Lahar Chakra

JBVNL की अपील, आज व कल बिजली बिल का नहीं करें भुगतान, सॉफ्टवेयर एजेंसी में होगा बदलाव

Jamshedpur. झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) ने गुरुवार व शुक्रवार 8 और 9 अगस्त को बिजली बिल का भुगतान नहीं करने की अपील उपभोक्ताओं से की है. कहा गया है कि ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी माध्यम से बिजली बिल का भुगतान नहीं किया जाये. जेबीवीएनएल के अधिकारियों ने बताया कि सॉफ्टवेयर एजेंसी में बदलाव किया जा रहा है. दो दिन में पुरानी एजेंसी के स्थान पर नयी एजेंसी का सॉफ्टवेयर सर्वर में लोड हो जायेगा. इस बीच अगर कोई उपभोक्ता अपने बिल का भुगतान करता है तो उक्त राशि सॉफ्टवेयर में बदलाव की वजह से उसके बिजली बिल में एडजस्ट नहीं हो पायेगी. इस लिए उपभोक्ताओं से अपील की गयी है कि वो दो दिन बाद शनिवार (10 अगस्त) से अपने बिजली बिल का भुगतान करें.

Exit mobile version