Site icon Lahar Chakra

JBVNL जमशेदपुर जीएम अजीत कुमार बने, श्रवण कुमार समेत राज्य के 16 बिजली अफसरों को तबादला

Ranchi. जेबीवीएनएल के रांची एरिया बोर्ड जीएम (महाप्रबंधक) पीके श्रीवास्तव समेत 16 बिजली अफसरों का तबादला कर दिया गया है. पीके श्रीवास्तव का तबादला निगम मुख्यालय में महाप्रबंधक (सेल एंड प्रचेज) में कर दिया गया है. वहीं जमशेदपुर एरिया बोर्ड के जीएम श्रवण कुमार को महाप्रबंधक एपीटी निगम मुख्यालय, धनजंय कुमार महाप्रबंधक एपीटी को निगम मुख्यालय में जीएम आईटी और निगम मुख्यालय के महाप्रबंधक तकनीकी सुनील कुमार को जीएम मेदिनीनगर एरिया बोर्ड के पद पर पदास्थापित किया गया है. इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गयी है.
जीएम के अलावा कई डिप्टी जीएम का भी तबादला किया गया है.

जारी अधिसूचना के अनुसार, उपमहाप्रबंधक डालटेनगंज मनमोहन कुमार को उप महाप्रबंधक रांची के अतिरिक्त रांची एरिया बोर्ड के जीएम का प्रभार दिया गया है. वहीं अजीत कुमार (सेल प्रचेज) निगम मुख्यालय को जमशेदपुर एरिया बोर्ड का उपमहाप्रबंधक राजस्व के अतिरिक्त जमशेदपुर एरिया बोर्ड का जीएम का अतिरिक्त जिम्मा दिया गया है. दीपक कुमार जमशेदपुर अंचल को उपमहाप्रबंधक निगम मुख्यालय (एसओएंडडब्लू) बनाया गया है. इन्हें महाप्रबंधक तकनीकी निगम मुख्यालय का भी अतिरिक्त जिम्मा दिया गया है. जेबीवीएनएल के प्रभारी जीएम आईटी और उपमप्रबंधक स्टोर एवं टीआरडब्लू संजय सिंह को उप महाप्रबंधक पावर प्रचेज निगम मुख्यालय के अतिरिक्त महाप्रबंधक तकनीकी मुख्यालय बनाया गया है.

आठ एसई का तबादला

उप महाप्रबंधक चास डीएन साहू को रांची बिजली आपूर्ति सर्किल, विभा कुमारी को राजस्व रांची को प्लानिंग मुख्यालय, गिरिडीह सर्किल के विनय कुमार सिन्हा को कोडरमा सर्किल, रांची सर्किल के दिनेश कुमार सिंह को चास सर्किल, कोडरमा सर्किल के सुधांशु को टीआरडब्लू रांची, सुधीर कुमार को निगम मुख्यालय से जमशेदपुर सर्किल, मुकुल कुमार को हजारीबाग से रामगढ़ सर्किल और संतोष कुमार सिन्हा को रामगढ़ से हजारीबाग सर्किल में तबादला कर दिया गया है.

Exit mobile version