Site icon Lahar Chakra

Tata Steel में सिंटर प्लांट के जेडीसी चेयरमैन भोला सिंह समेत दस अन्य कर्मचारी को मिला लांग सर्विस अवार्ड

Jamshedpur. टाटा स्टील के सिंटर प्लांट में शुक्रवार को लांग सर्विस अवार्ड दिया गया. मुख्य रूप से सिंटर प्लांट के जेडीसी चेयरमैन सतीश कुमार सिन्हा उर्फ भोला सिंह समेत 10 कर्मचारियों को लांग सर्विस अवार्ड दिया गया. लांग सर्विस अवार्ड पाने वालों में आशुतोष वर्मा, अजीत सामंता, तारक हलधर, रंजन कुमार पाठक, अजय कुमार सिंह, जुनास पूर्ति, मिलन कुमार झा समेत अन्य लोग शामिल है. जेडीसी चेयरमैन एवं तमाम कर्मचारी अपने अनुभव को सबके बीच साझा किए. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सिंटर प्लांट के चीफ प्रदीप चौधरी, पर्सनल ऑफिसर चित्रा इमदाम, जेडीसी चेयरमैन भोला सिंह, कमिटी मेंबर शिवेश वर्मा, संतोष पाण्डेय, अनिल प्रसाद, अमोलक सिंह एवं सिंटर प्लांट के कर्मचारी उपस्थित थे.

Exit mobile version