Lahar Chakra

Jamshedpur Bagbeda theft: बागबेड़ा के रानीडीह में घर की कुंडी काटकर चुराये दो लाख के गहने और नकदी,चोरी करने के बाद बदमाशों ने घर के अंदर और बाहर कर दिया शौच

Jamshedpur. बागबेड़ा थाना अंतर्गत रानीडीह में बुधवार की रात लुदाई मार्डी के घर का कुंडी तोड़कर अलमीरा से करीब दो लाख की कीमत का गहना और 10 हजार रुपये नगद की चोरी कर ली. चोरी करने के दौरान बदमाशों ने घर और आंगन में शौंच भी कर दिया.

लुदाई मार्डी अपनी बेटी के घर राजनगर गयी थी. गुरुवार की सुबह लौटी तो गेट खुला पाया. लुदाई मार्डी के अनुसार बस्ती में पूर्व में चोरी की घटना नहीं घटी थी. लेकिन इन दिनों नशेड़ियों का अड्डाबाजी होने लगा है. जिसके कारण चोरी की घटना घटी है.

करीब दो लाख की कीमत के गहने व 10 हजार रुपये नगद की चोरी हुई है. चोरों ने टीवी भी ले जाने का प्रयास किया था. लेकिन नहीं ले जा सके. इसके अलावा घर के अंदर व बाहर शौंच भी कर दिया. इस संबंध में लुदाई मार्डी ने बागबेड़ा थाना में लिखित शिकायत की है.

Exit mobile version