Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Accident: पलामू में भीषण सड़क हादसा, बारात जा रही बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, 3 युवकों की मौत

Medninagar. पलामू में भीषण सड़क हादसा सामने आया है.इस हादसे में 3 युवकों की मौत हो गयी. बाइक पर सवार तीनों युवक बिना हेलमेट के थे. वे मेदिनीनगर की ओर से छतरपुर की ओर जा रहे थे. इसी दौरान सामने से आ रही एक बारात जा रही बोलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी.

दुर्घटना में श्याम परहिया और संतन परहिया की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. तीसरे युवक उपेंद्र परहिया ने मेदिनीनगर के एमएमसीएच में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. घटना छतरपुर थाना क्षेत्र के एनएच 98 पर रुदवा के बैराही मोड़ पर बीती देर रात हुई. तीनों युवक छतरपुर के खजूरी नौडीहा पंचायत के लेवाड़ गांव के रहने वाले थे.

Exit mobile version