Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: करनडीह के दिशोम जाहेरथान में झारखंड आंदोलनकारियों का सम्मेलन 15 को, मंत्री दीपक बिरुवा होंगे शामिल

Jamshedpur. करनडीह स्थित दिशोम जाहेरथान में झारखंड आंदोलनकारियों की विचार गोष्ठी सह सम्मेलन 15 सितंबर को होगा. झारखंड आंदोलनकारी फाउंडेशन के अध्यक्ष बुधराम सोय ने बताया कि विचार गोष्ठी सह सम्मेलन में आदिवासी कल्याण मंत्री दीपक बिरुवा मौजूद रहेंगे. इसे लेकर झारखंड आंदोलनकारी फाउंडेशन का एक प्रतिनिधिमंडल मंत्री दीपक बिरुवा से मिला व कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया. बुधराम सोय ने बताया कि विचार गोष्ठी में झारखंड आंदोलनकारियों की स्थिति पर परिचर्चा की जायेगी. साथ ही झारखंड आंदोलनकारियों को आयोग के जरिये चिह्नित कर पेंशन समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की जायेगी.

Exit mobile version