Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: गुमला में गलती से बंदूक से गोली चलने से आठ साल की बच्ची घायल, एसपी ने आइइडी विस्फोट में जख्मी होने की खबरों को गलत बताया

गुमला. झारखंड के गुमला जिले में बंदूक से गलती से गोली चल जाने से आठ साल की एक लड़की घायल हो गई. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि लड़की आईईडी विस्फोट में घायल नहीं हुई, जैसा कि मीडिया के एक वर्ग ने अपनी खबरों में दावा किया है.

पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने बताया कि मंगलवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे जंगली जानवरों और पक्षियों को भगाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली बंदूक से गलती से चल गई, जिससे अनुष्का नाम की बच्ची घायल हो गई. उन्होंने बच्ची के आईईडी विस्फोट में घायल होने की खबरों को खारिज किया.

एसपी के मुताबिक, अनुष्का के परिवार के सदस्यों ने घटना के बारे में पुलिस को सूचित नहीं किया और उसे एक निजी अस्पताल ले गए. उन्होंने बताया कि चिकित्सकों ने बच्ची को राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान रांची रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है.
एसपी के अनुसार, पुलिस की एक टीम ने गांव जाकर लड़की के घर से बंदूक बरामद कर ली है. उन्होंने बताया कि अनुष्का के परिजनों के बयान भी दर्ज कर लिए गए हैं.

Exit mobile version