Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Assembly Electon: चुनाव की रणनीति बनाने में जुटी कांग्रेस, 20 सदस्यीय दल गया दिल्ली

Ranchi.कांग्रेस की झारखंड इकाई का 20 सदस्यीय दल इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ रणनीति पर चर्चा करने के वास्ते बुधवार को नयी दिल्ली रवाना हुआ. कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने बताया कि कांग्रेस महासचिव केसी. वेणुगोपाल और झारखंड के लिए पार्टी प्रभारी गुलाम अहमद मीर विधानसभा चुनाव के लिए राज्य के पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे.

कांग्रेस की झारखंड इकाई के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने रांची हवाई अड्डे पर कहा, ‘हमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं-के सी वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने बुलाया है. वे आगामी विधानसभा चुनाव जीतने की रणनीति पर चर्चा करने के लिए पार्टी की राज्य इकाई के प्रत्येक नेता के साथ बैठक करेंगे.

झारखंड विधानसभा के लिए पिछला चुनाव नवंबर-दिसंबर 2019 में हुआ था. ठाकुर ने कहा कि गठबंधन और अन्य मुद्दों पर भी चर्चा होगी। उन्होंने कहा, ‘मंत्रियों, विधायकों और कार्यकारी अध्यक्षों समेत 20 से अधिक नेता दिल्ली जा रहे हैं.

Exit mobile version