Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Assembly Election: आज रांची आयेंगे कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष, दावेदारों से मिलेंगे

Ranchi. आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गठित कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष गिरीश चोड़ानकर व सदस्य पूनम पासवान एवं प्रकाश जोशी 31 अगस्त को रांची पहुंचेंगे. समिति के सदस्य सभी विधानसभा क्षेत्र के लिए राजनीतिक व सामाजिक समीकरण, भौगोलिक परिस्थितियों एवं अन्य पहलुओं की जानकारी लेकर सक्षम उम्मीदवारों की सूची तैयार करेंगे. प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि स्क्रीनिंग कमेटी के पदाधिकारी शनिवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, विधायक दल के नेता, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, झारखंड से आने वाले राष्ट्रीय पदाधिकारी, वर्तमान व पूर्व सांसदों, विधायक दल के उप नेता, मंत्रियों व पूर्व मंत्रियों, अग्रणी मोर्चा संगठन के अध्यक्षों से मुलाकात करेंगे. वे एक सितंबर को कांग्रेस भवन में समिति जिला अध्यक्षों, विभिन्न विभागों के अध्यक्षों, बोर्ड, निगम, आयोग के अध्यक्षों व विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों से भी मिलेंगे.

Exit mobile version