Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Assembly: विधानसभा में निजी कंपनियों में 75 फीसदी आरक्षण का मुद्दा उठा, जयराम महतो के सवाल पर मंत्री बोले- करायेंगे जांच

Ranchi.झारखंड विधानसभा के अंदर मंगलवार को निजी कंपनियों में 75 फीसदी आरक्षण का मुद्दा उठा. विधायक जयराम महतो ने निजी कंपनियों में स्थानीय 75 फीसदी आरक्षण का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देश के बावजूद भी निजी कंपनियों ने इसका पालन नहीं किया. उन्होंने सरकार से मांग की है कि जिन कंपनियों ने इसका पालन नहीं किया क्या सरकार वैसे कंपनियों पर कार्रवाई करेगी?इसके जबाव में मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि हम इसकी जांच करायेंगे.

विधायक जयराम महतो ने कहा कि झारखंड के प्राइवेट कंपनियों में 2.5 लाख लोग कार्यरत हैं. इनमें से केवल 53 हजार लोग ही झारखंडी हैं. ये सरकारी आंकड़े हैं. हम मानते हैं कि हाईकोर्ट ने इस पर रोक लगा रखा है. लेकिन हाईकोर्ट के आदेश आने के पहले भी निजी कंपनियों ने सरकार के निर्देशों का पालन नहीं किया.

उन्होंने सरकार से जानना चाहा कि क्या वह इसका पालन न करने वाले कंपनियो पर कार्रवाई करेगी. इसके जवाब में श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि हम पहले इसकी जांच करायेंगे. अगर किसी कंपनी ने इसका पालन नहीं किया होगा तो इस पर कड़ी कार्रवाई करेंगे.

Exit mobile version