Site icon Lahar Chakra

आतंकी संगठन ISIS से जुड़े दो आतंकियों को झारखंड एटीएस ने किया गिरफ्तार

Ranchi. आतंकी संगठन आईएसआईएस से जुड़े दो आतंकियों को एटीएस ने गिरफ्तार किया है. एटीएस की टीम ने हजारीबाग और गोड्डा में कार्रवाई करते हुए दोनों आतंकियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आतंकियो में आरिज हसनैन और मोहम्मद नसीम शामिल हैं. गिरफ्तार आतंकियों में मोहम्मद नसीम हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के महतो टोला का रहने वाला है. नसीम की गिरफ्तारी हजारीबाग से की गई है.

वहीं दूसरे आतंकी मो. आरिज हसनैन गोड्डा जिले के रहमत नगर का रहने वाला है. आरिज की गिरफ्तारी गोड्डा से की गई है. गिरफ्तारी के बाद दोनों आतंकियों को झारखंड एटीएस के मुख्यालय लाया गया है, जहां उनसे एटीएस की टीम पूछताछ कर ही रही है. एटीएस को सूचना मिली थी कि झारखंड के हजारीबाग और गोड्डा जिला में आईएसआईएस मॉड्यूल को ऑपरेट किया जा रहा है. इसी सूचना पर झारखंड एटीएस ने हजारीबाग और गोड्डा में छापेमारी की गई. जिसमें दो आतंकियों आरिज हसनैन और मोहम्मद नसीम को गिरफ्तार किया गया है.

Exit mobile version