Site icon Lahar Chakra

Jharkhand : बाबूलाल बोले, बांग्लादेशी घुसपैठियों के कारण आदिवासी युवा नशाखोरी की चपेट में

Ranchi. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य सरकार के संरक्षण में बांग्लादेशी घुसपैठियों के द्वारा पूरे संताल में चल रहा नशाखोरी का खेल युवाओं को बर्बाद कर रहा है. बांग्लादेशी घुसपैठियों के जनसंख्या विस्फोट के कारण संताल परगना में आदिवासी समाज अपनी पहचान बचाने की जद्दोजहद कर रहा है. आदिवासियों के अस्तित्व को मिटाने का षड्यंत्र सिर्फ जमीन की लूट और लव जिहाद तक ही सीमित नहीं है, बांग्लादेशी घुसपैठिये संताल आदिवासियों को नशे की गिरफ्त में फंसा कर उन्हें बर्बाद करने की साजिश कर रहे हैं.

वर्तमान समय में आदिवासी समाज के ऊपर उत्पन्न इतने विकराल संकट पर भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा बांग्लादेशी घुसपैठियों के पक्ष में बयान देना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है. हेमंत सोरेन ने सदन के अंदर बांग्लादेशी घुसपैठियों का बचाव कर अपनी मंशा बिल्कुल स्पष्ट कर दी है कि झामुमो-कांग्रेस सरकार की प्राथमिकता अपने मुस्लिम वोट बैंक को संरक्षण देना है, ना कि अस्तित्व संकट से जूझ रहे आदिवासी समाज.

Exit mobile version