Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Bird Flu: रांची पशु चिकित्सा महाविद्यालय के पोल्ट्री में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद जमशेदपुर समेत पूरे राज्य में अलर्ट जारी

Ranchi. पशुपालन विभाग ने रांची पशु चिकित्सा महाविद्यालय के पोल्ट्री में आये बर्ड फ्लू को लेकर स्टैंडर्ड प्रोसिडयूर ऑफ ऑपरेशन (एसओपी) जारी कर दिया है. वेटनरी कॉलेज परिसर से तीन किलोमीटर के परिसर में बर्ड की खरीद-बिक्री पर पूरी तरह रोक लगा दी गयी है. एसओपी जिले के उपायुक्त और जिला पशुपालन पदाधिकारी को भी भेजा गया है.इसे लेकर जमशेदपुर में भी अलर्ट जारी किया गया है. विभागीय निदेशक किरण कुमार पासी ने बताया कि बर्ड फ्लू को लेकर भारत सरकार का जो दिशा-निर्देश है, उसका पालन करन को कहा गया है. जो एपिक सेंटर (केंद्र) है, उसके आसपास के 10 किलोमीटर के दायरे में सर्वे करने को कहा गया है. इस पर विशेष नजर रखा जायेगा. जहां भी किसी तरह की पक्षी की मौत का सूचना मिले, उसकी जानकारी देने को कहा गया है. इसको लेकर एक टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है.

Exit mobile version