Site icon Lahar Chakra

Jharkhand BJP: भाजपा की झारखंड ईकाई के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए गए पूर्व सांसद रवींद्र कुमार राय

Ranchi.भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को पूर्व सांसद रवींद्र कुमार राय को चुनावी राज्य झारखंड का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी. इसमें बताया गया, ‘भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पूर्व सांसद डॉ. रवींद्र कुमार राय को पार्टी की झारखंड ईकाई का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है. झारखंड विधानसभा चुनाव दो चरणों 13 नवंबर और 20 नवंबर को कराए जाएंगे और मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी. इससे पहले पिछले साल जुलाई में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने झारखंड भाजपा अध्यक्ष का पदभार संभाला था.

Exit mobile version