Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Cabinet: झारखंड कैबिनेट की बैठक 20 सितंबर को, हेमंत सोरेन सरकार लेगी कई अहम फैसले

Ranchi.झारखंड कैबिनेट की बैठक 20 सितंबर को बुलायी गयी है. सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक शाम चार बजे से होगी. प्रोजेक्ट भवन में आयोजित बैठक में हेमंत सोरेन सरकार जनहित में कई अहम फैसले लेगी. मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा सूचित किया गया है कि झारखंड कैबिनेट (मंत्रिपरिषद्) की बैठक 20 सितंबर की शाम 4 बजे से होगी. झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद् कक्ष में बैठक आयोजित की जाएगी. झारखंड कैबिनेट की पिछली बैठक छह सितंबर को बुलायी गयी थी. प्रोजेक्ट भवन में सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री ट्रांसजेंडर पेंशन योजना समेत 63 प्रस्तावों पर कैबिनेट ने मुहर लगायी थी.

Exit mobile version