Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Cabinet: झारखंड कैबिनेट की बैठक 27 सितंबर को,CM हेमंत सोरेन करेंगे अध्यक्षता, लोकलुभावन फैसले होने की उम्मीद

Ranchi: झारखंड की हेमंत सोरेन कैबिनेट की बैठक 27 सितंबर को होगी. राजधानी रांची के धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट बिल्डिंग में शाम 4 बजे से बैठक होगी. झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले होने वाली कैबिनेट की बैठक में कई अहम और लोकलुभावन फैसले होने की उम्मीद है. मंत्रिपरिषद् की बैठक के बारे में मंगलवार को मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से यह जानकारी दी गई है. इसमें कहा गया है कि हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद् की बैठक शुक्रवार (27 सितंबर) को अपराह्न 4:00 बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी.

Exit mobile version