Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: चेन स्नैचिंग के आरोपी का पुलिस से एनकाउंटर, पैर में लगी गोली, दो अन्य को पीछा कर पकड़ा

Ranchi. पुलिस ने चेन स्नैचिंग की घटनाओं में शामिल आरोपियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए ओरमांझी थाना क्षेत्र के चूटू गांव के पास मुठभेड़ में एक आरोपी को गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी रंगीला को पकड़ने के दौरान उसने एक पुलिसकर्मी की सर्विस पिस्टल छीन ली और भागने लगा।

आरोप है कि उसने पुलिस टीम पर दो से तीन राउंड फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। वहीं, मौके से भाग रहे दो अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने पीछा कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से सोने की चेन बरामद करने का दावा किया है। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया। राँची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version