Lahar Chakra

Jharkhand: CM हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री आवास में दी दावत-ए-इफ्तार, राज्य में अमन-चैन व खुशहाली की दुआ की

Ranchi. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने माह ए रमजान के मुबारक मौके पर दावत ए इफ्तार का आयोजन किया. मुख्यमंत्री आवास में आयोजित दावत में श्री सोरेन ने सभी रोजेदारों को रमजान की मुबारकबाद दी. मुख्यमंत्री की पत्नी व गांडेय विधायक कल्पना सोरेन और उनके दोनों पुत्र नितिल और विश्वजीत सोरेन भी दावत में शामिल हुए. मौके पर सभी धर्म के लोगों ने एक साथ रोजा इफ्तारी की.

सभी ने मुख्यमंत्री के साथ राज्य की उन्नति, सुख- समृद्धि, विकास व अमन-चैन के साथ प्रेम-भाईचारा, खुशहाली, बरकत और रहमत की दुआ की. दावत ए इफ्तार में मंत्री दीपक बिरुवा, चमरा लिंडा, संजय प्रसाद यादव, रामदास सोरेन, इरफान अंसारी, हफीजुल हसन अंसारी, दीपिका पांडेय सिंह, सुदिव्य कुमार के अलावा झामुमो व कांग्रेस के कई विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक और वरीय पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में रोजेदार शामिल हुए.

Exit mobile version