Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Crime: 24 घंटे मेें 94 फरार अपराधी पकड़े गये, जमशेदपुर में 19 सरायकेला में 12, चाईबासा में छह की गिरफ्तारी

Ranchi. झारखंड पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाकर विभिन्न मामलों में वांछित 94 लोगों को गिरफ्तार किया है. इन 94 लोगों में से रांची में 35, गुमला में 20, जमशेदपुर में 19, सरायकेला-खरसावां में 12, चाईबासा में छह और खूंटी से दो लोग गिरफ्तार किए गए.

एक आधिकारिक बयान में सोमवार को बताया गया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी संपत्ति से संबंधित और अन्य अपराधों में कथित तौर पर शामिल थे। इसके अलावा वे शस्त्र अधिनियम के तहत दर्ज विभिन्न मामलों में भी वांछित थे. बयान के अनुसार, रांची जोन में अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया.

Exit mobile version