Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की धारदार हथियार से हमला कर हत्या, वारदात के बाद से आरोपी फरार

Medninagar. झारखंड के पलामू जिले में जादू-टोना करने के संदेह में एक बुजुर्ग की बुधवार को धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के मंगराडीह गांव में हुई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान सीताराम (60) के रूप में हुई है। वह बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के कौरिया गांव के रहने वाले थे और करीब 40 साल से मंगराडीह में अपने ससुराल में रह रहे थे।

नौडीहा बाजार के थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया, ‘आरोपियों की पहचान प्रमोद और सोनू के रूप में हुई है। दोनों भाई हैं और वारदात के बाद से फरार हैं। उन्होंने मंगलवार रात रांची के एक अस्पताल में इलाज के दौरान अपने भाई की मौत के बाद सीताराम की हत्या कर दी। उन्हें शक था कि उनके भाई की मौत सीताराम द्वारा कथित तौर पर किए गए जादू-टोने की वजह से हुई है।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एमएमसीएच) भिजवाया गया है। कुमार ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

Exit mobile version