Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Election: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बोले, एनडीए जारी करेगा साझा घोषणा पत्र, चिराग पासवान एनडीए के पक्ष में करेंगे चुनाव प्रचार

Ranchi.असम के मुख्यमंत्री एवं झारखंड के चुनाव सह प्रभारी हिमंता विश्वा सरमा ने कहा कि झारखंड में एनडीए सरकार बनायेगी. एनडीए के घटक दल में शामिल सभी पार्टी के नेता एक-दूसरे के लिए चुनाव प्रचार करेंगे. श्री सरमा ने यह बातें शनिवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कही. इसमें झारखंड में हो रहे चुनाव को लेकर लोजपा (रामविलास) के एनडीए में शामिल होने की घोषणा की गयी. मौके पर लोजपा के सांसद अरुण भारती, लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान मौजूद थे. श्री सरमा ने कहा कि चिराग पासवान चुनाव में राज्य भर में प्रचार करेंगे. लोजपा ने काफी कम समय में झारखंड में अपने संगठन को काफी मजबूत किया है. राज्य में एनडीए मिलकर मजबूती से चुनाव लड़ेगी व एनडीए की सरकार बनेगी. एनडीए साझा घोषणा पत्र जारी करेगा. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य की जनता वर्तमान सरकार से त्रस्त है. हम सब मिलकर झारखंड में एक मजबूत सरकार बनायेंगे. लोजपा के सांसद अरुण भारती ने कहा कि झारखंड में लोजपा एनडीए के साथ चुनाव लड़ेगी.

Exit mobile version