Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Chunav: Cm हेमंत के हलफनामे पर कांग्रेस का आरोप, भाजपा आम आदमी के मुद्दों से भटकाने की कोशिश कर रही है; निर्वाचन आयोग में दर्ज करायी शिकायत

Ranchi. कांग्रेस ने शुक्रवार को निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराई कि भाजपा यह आरोप लगाकर लोगों को आम आदमी के मुद्दों से भटकाने की कोशिश कर रही है कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चुनावी हलफनामे में अपनी उम्र के बारे में गलत जानकारी दी है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बरहेट विधानसभा सीट से उम्मीदवार गमालियल हेम्ब्रम ने 30 अक्टूबर को निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराई जिसमें आरोप लगाया गया कि सोरेन ने हलफनामे में अपनी आयु के बारे में गलत जानकारी प्रदान की है.

सोरेन की उम्र को लेकर भाजपा के आरोप पर यहां पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, ‘‘वे आम आदमी के मुद्दों से भटकाने के लिए नयी-नयी बातें बताएंगे. हेम्ब्रम ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि सोरेन ने 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में दायर हलफनामे में अपनी उम्र 42 वर्ष बताई थी.

उन्होंने शिकायत में दावा किया, ‘‘2024 के विधानसभा चुनाव के लिए उन्होंने हलफनामे में अपनी उम्र 49 साल बताई है। किसी व्यक्ति की उम्र पांच साल में सात साल कैसे बढ़ सकती है. मुख्यमंत्री के खिलाफ चुनाव लड़ रहे बरहेट से भाजपा के उम्मीदवार ने सोरेन का नामांकन रद्द करने की मांग की.
झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए शुक्रवार को रांची पहुंचे वेणुगोपाल ने दावा किया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाला गठबंधन राज्य में सत्ता बरकरार रखेगा. राज्य में विधानसभा चुनाव दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को होगा तथा मतगणना 23 नवंबर को होगी.

Exit mobile version