Site icon Lahar Chakra

Jharkhand, Election: हेमंत दोबारा के नारे के साथ चुनावी रण में उतरा झामुमो

Ranchi. झारखंड मुक्ति मोर्चा विधानसभा चुनाव में एक ही नारा, हेमंत दोबारा के साथ मैदान में उतर चुका है. इस नारे के साथ बड़े-बड़े होर्डिंग्स व पंपलेट बनवाये जा रहे हैं. वहीं, सोशल मीडिया में भी इसे झामुमो के तमाम नेता शेयर कर रहे हैं. पार्टी की ओर से सबको कहा गया है कि पार्टी का मुख्य नारा यही होगा. इसके अलावा जेल का जवाब जीत से भी प्रमुख नारा होगा. वहीं, मईयां सम्मान योजना, बिजली बिल माफी को भी प्रमुखता से प्रचारित-प्रसारित किया जा रहा है. कल्पना सोरेन भी हर सभा में यही नारा लगा रही हैं.

Exit mobile version