Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Election: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले JMM के निलंबित विधायक चमरा लिंडा, करेंगे घर वापसी, विशुनपुर से झामुमो के टिकट पर लड़ेंगे चुनाव

Ranchi. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलने विशुनपुर विधायक चमरा लिंडा शुक्रवार को सीएम आवास पहुंचे. यहां पर दोनों के बीच लंबी बातचीत हुई. इसके बाद चमरा लिंडा की नाराजगी और शिकायतें दूर हो गयीं. अब चमरा लिंडा ही विशुनपुर से झामुमो के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे. मिली जानकारी के अनुसार, बहुत जल्दी ही चमरा लिंडा को पार्टी निलंबन मुक्त कर सकती है. लोकसभा चुनाव में गठबंधन प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने के कारण उन्हें छह वर्ष के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया गया था. बताया गया कि सीएम से मुलाकात के दौरान अपने स्वास्थ्य कारणों से चमरा लिंडा ने अपनी पत्नी को चुनाव लड़ाने की बात रखी. लेकिन सीएम ने यह कह कर मना कर दिया कि उनके लिए बहुत अधिक ताकत लगानी होगी. इसलिए वही खुद चुनाव लड़ें.

Exit mobile version