Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: चावल मिल मालिक के घर में लगी आग, सो रहा था परिवार, पड़ोसियों के शोर मचाने पर बालकनी से कूदकर सभी ने बचाई जान

Lohardaga . झारखंड के लोहरदगा कस्बे में सोमवार तड़के एक चावल मिल मालिक के घर में आग लग गई। हालांकि, पुलिस ने बताया कि इस घटना में किसी की जान जाने की खबर नहीं है। पुलिस के मुताबिक, लोहरदगा के मिशन चौक इलाके के लोगों ने चावल मिल मालिक दीपक जायसवाल को उनके घर में आग लगने की सूचना दी, जिसके बाद परिवार के सदस्य समय रहते बाहर निकल आए। उसने बताया कि स्थानीय लोगों ने दमकल कर्मियों के साथ मिलकर आग पर काबू पा लिया।

पुलिस के अनुसार, आग लगने के बाद घर से बाहर निकलने की कोशिश में दीपक और उनके बेटे प्रियेश को मामूली चोटें आईं। दोनों का स्थानीय अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। दीपक के भाई पंकज जायसवाल ने बताया कि पड़ोसियों के शोर मचाने पर उनकी नींद खुली, तो उन्होंने देखा कि उनके घर से घना धुआं निकल रहा है।

उन्होंने कहा कि भगवान की कृपा से परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। पुलिस ने कहा कि आग लगने की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है।
एक अन्य घटना में झारखंड के देवघर जिले के भथरिया गांव में कपड़े की एक दुकान, दीपावली की पूजा के दौरान मिट्टी के दीये से लगी आग में जलकर खाक हो गई। एसडीपीओ (सरथ) मुजीबुर रहमान ने बताया कि आग में पांच लाख रुपये की साड़ियों समेत अन्य कपड़े और 50,000 रुपये नकद जलकर नष्ट हो गए।

Exit mobile version