
रांची. राज्य के सरकारी अस्पतालों को 22 नए दंत चिकित्सक मिले हैं. झारखंड लोक सेवा आयोग ने दंत चिकित्सकों की नियुक्ति के लिए 25 सितंबर को हुए साक्षात्कार का परिणाम जारी किया. इसमें 22 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए. इनमें अनारक्षित श्रेणी के 10, आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी के दो, एसटी के छह, एससी के तीन तथा ओबीसी श्रेणी के एक अभ्यर्थी सम्मिलित हैं.
साक्षात्कार के पहले लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें 58 अभ्यर्थी सफल हुए थे. इधर, आयोग ने विश्वविद्यालयों में सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति की चल रही प्रक्रिया के तहत उड़िया विषय का परिणाम जारी कर दिया. इस विषय में विनोबा भावे विश्वविद्यालय के लिए एक पद अधियाचित था, जिसके लिए एक अभ्यर्थी का चयन किया गया.
