Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को उनकी पुण्यतिथि पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने दी श्रद्धांजलि

Ranchi. झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने स्वतंत्रता संग्राम के महानायक और झारखंड की माटी के वीर सपूत धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को उनकी पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संदेश जारी करते हुए कहा कि जनजातीय अस्मिता और सामाजिक न्याय के लिए उनका संघर्ष सदैव सभी को प्रेरित करता रहेगा।

वहीं, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी भगवान बिरसा मुंडा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने उन्हें महान स्वतंत्रता सेनानी, आदिवासी संस्कृति और अस्मिता के रक्षक के रूप में याद किया। दोनों नेताओं ने कहा कि बिरसा मुंडा का जीवन और संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

Exit mobile version