Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: भारी बारिश से NH 75 पर डायवर्सन बहा, अब रांची से डालटेनगंज दूसरे मार्ग से जाएंगी गाड़ियां

Ranchi. रांची समेत झारखंड के कई हिस्सों में तीन दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है. बारिश के कारण राज्य के विभिन्न हिस्सों से जगहों पर जानमाल के नुकसान की भी खबरें आ रही हैं. राजधानी रांची के एनएच-75 स्थित मुरगू नदी का डायवर्सन बह गया, जिससे रांची-़डालटनगंज मार्ग अवरुद्ध हो गया है. बोरियो-बरहेट मुख्य पथ के तेलो डायवर्सन में पानी ओवरफ्लो होने के कारण आवागमन तीन घटे बाधित रहा है. वहीं, राज्य के कई हिस्सों से पुलिया बहने की सूचना है. संताल परगना के कई जिलों में घरों में बारिश का पानी घुस गया है.

Exit mobile version