Site icon Lahar Chakra

झारखंड हाई कोर्ट ने सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ चल रही ट्रायल पर लगाई रोक

रांची. झारखंड हाई कोर्ट से पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान भड़काऊ भाषण देने से जुड़े मामले में गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे को बड़ी राहत मिली है. हाई कोर्ट ने उनके खिलाफ देवघर सिविल कोर्ट में चल रहे ट्रायल पर रोक लगा दी है.

हाई कोर्ट के जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की कोर्ट में निशिकांत दुबे की याचिका पर सुनवाई हुई. उनकी ओर से अधिवक्ता प्रशांत पल्लव, पार्थ जालान और शिवानी जालूका ने बहस की. निशिकांत दुबे के खिलाफ वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान देवघर जिला में कुंडा थाना में कांड संख्या 89/2019 दर्ज है, जिसका ट्रायल देवघर सिविल कोर्ट में चल रहा है. हाई कोर्ट से ट्रायल पर रोक लगने से निशिकांत दुबे को बड़ी राहत मिली है.

Exit mobile version