Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Highcourt: सचिवालय घेराव केस में HC से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे को राहत बरकरार

Ranchi: भाजपा के गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे की क्रिमिनल याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान अदालत ने उन्हें मिली राहत को बरकरार रखते हुए पीड़क कार्रवाई पर रोक के आदेश को 31 जुलाई तक विस्तार दिया है. सांसद निशिकांत दुबे ने सचिवालय घेराव के दौरान धुर्वा थाना में दर्ज प्राथमिकी को निरस्त करने के लिए याचिका दाखिल की है. निशिकांत दुबे की ओर से अधिवक्ता प्रशांत पल्लव और पार्थ जालान ने पक्ष रखा.

Exit mobile version