Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Highcourt: नवनियुक्त चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव रांची पहुंचे, शपथ ग्रहण आज

Ranchi. झारखंड हाइकोर्ट के नवनियुक्त चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव मंगलवार को रांची पहुंचे. भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर विधि सचिव, हाइकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल, रजिस्ट्रार, प्रोटोकॉल के अधिकारी ने उनका स्वागत किया. वहां से चीफ जस्टिस का काफिला होटल रेडिशन ब्लू पहुंचा. 25 सितंबर को सुबह 10:30 बजे उन्हें शपथ दिलायी जायेगी. राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायेंगे. उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव को स्थानांतरित करते हुए झारखंड हाइकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाया है.

Exit mobile version