Site icon Lahar Chakra

jharkhand Home Guard: अब होमगार्ड जवानों को 500 की जगह मिलेंगे प्रतिदिन 1088 रुपये

Ranchi.मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने जन्मदिन के अवसर पर होमगार्ड के जवानों को सौगात दी है. उन्होंने होमगार्ड जवानों को पुलिसकर्मियों के समकक्ष दैनिक राशि दिये जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है. इसके तहत होमगार्ड के जवानों को पुलिस कर्मियों के समकक्ष दैनिक राशि के रूप में एक हजार अठासी रुपये ( 1088) प्रतिदिन की दर से भुगतान किये जाने का प्रस्ताव है.

वर्तमान में इन्हें पांच सौ रुपये प्रतिदिन की दर से भुगतान किया जाता है. वर्तमान में होमगार्ड के जवानों की संख्या तीन हजार पांच सौ सताईस (3527) है. गौरतलब है कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सरकार ने होमगार्ड जवानों की राशि बढ़ाने का निर्णय लिया है. अगली कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को लाया जायेगा.

Exit mobile version