Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: सऊदी अरब में पुलिस और बदमाशों के बीच क्रॉस फायरिंग में झारखंड के युवक विजय महतो की मौत

Ranchi. सऊदी अरब में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई फायरिंग में झारखंड के युवक की मौत हो गई है. क्रॉस फायरिंग में झारखंड के 26 साल के युवक विजय कुमार महतो की मौत हो गई. मृतक विजय कुमार महतो गिरिडीह के डुमरी प्रखंड का रहने वाला था.

झारखंड के श्रम विभाग ने सऊदी अरब में भारतीय दूतावास से संपर्क कर विजय के शव को गिरिडीह लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

Exit mobile version