Site icon Lahar Chakra

Jharkhand:आजसू के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष ललित महतो “झारखंड नव निर्माण समिति” के बैनर तले असम में रह रहे झारखंड के आदिवासियों को आदिवासी का दर्जा देने की मांग रखने हेतु असम सरकार के मुख्यमंत्री  हेमन्त विश्वासर्मा से करेंगे मुलाकात ।

 

रांची, 8 सितंबर 2024
ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन आजसू (बृहत झारखंड) के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष ललित कुमार महतो ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि सामाजिक संगठन “झारखंड नव निर्माण समिति” के बैनर तले एक पांच सदस्यीय सदस्य असम के मुख्यमंत्री हेमन्त विश्वासर्मा से मुलाकात करेंगे और असम में रह रहे झारखंड के आदिवासियों को असम सरकार पूर्ण रूप से आदिवासी (अनुसूचित जन जाति) का दर्जा देने की मांग रखेंगे।

ज्ञात हो कि देश का किसी भी राज्य का निवासी देश का किसी भी राज्य में जाता है तो उसका जाति और धर्म वही रहता है (नहीं बदलता है)। हां राज्य सरकार के अधीनस्थ ये अधिकार है कि वह (राज्य सरकार) किस जाति को किस श्रेणी में रखे ।

झारखंड से असम गए आदिवासियों पर असम सरकार सौतेला व्यवहार ना करे उसे टी ट्राइब (चाय बागान में काम करने वाले आदिवासी) ना कहे अब ट्राइब (अनुसूचित जन जाति) कहलाएं। इसी प्रस्ताव/मांग को लेकर मिलेंगे।

ज्ञात हो कि असम और झारखंड का रिश्ता बहुत पुराना है और ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन (आसू) के तर्ज पर ही ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) बनाया गया था। सदियों से असम और झारखंड के लोग सगे संबंधी भी रहे हैं और रिश्ता आज भी बरकरार है। और ये संबंध बना रहे।
कुमार मनीष,9852225588

Exit mobile version