Lahar Chakra

Jharkhand: होटल में छापेमारी करने पहुंची एसएसपी की स्पेशल टीम पर शराबियों ने किया हमला, हाथापाई कर संचालक को भगायाl दो गिरफ्तार,भारी मात्रा में शराब बरामद

 

 

धनबाद . एसएसपी की स्पेशल टीम रविवार रात होटल विश्वास में छापेमारी करने पहुंची थी, तभी शराबियों ने उन पर हमला कर दिया. घटना सरायढेला के बलियापुर बाइपास रोड की है. होटल में बैठे शराबियों ने पुलिस टीम के साथ हाथापाई कर होटल के संचालक व उसके पुत्र को भगा दिया.

काफी देर तक होती रही हाथापाई, फिर मंगाया अतिरिक्त फोर्स

टीम में शामिल पुलिस के अधिकारियों व शराबियों के बीच काफी देर तक हाथापाई हुई. बाद में पुलिस टीम ने सरायढेला थाना को कॉल कर अतिरिक्त फोर्स मंगवाया. इसके बाद पुलिस के साथ उलझे दो लोगों को पुलिस पकड़ थाने ले गयी.

भारी मात्रा में विदेशी शराब, बीयर बरामद

होटल विश्वास से पुलिस टीम ने भारी मात्रा में विदेशी शराब, बीयर बरामद किया है. होटल से सैकड़ों शराब की खाली बोतलें भी मिली हैं. यहां एक स्कूटी भी बरामद हुई है. उसमें भी शराब थी.

ऐसे चली कार्रवाई…

होटल विश्वास में पिछले कई सालों से अवैध शराब का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा था. इसकी सूचना वरीय पुलिस अधीक्षक को मिली. इसके बाद स्पेशल टीम को छापेमारी का निर्देश दिया. रात 10 बजे के बाद स्पेशल टीम के दो सिपाही अंदर गये और शराब मांगा. इसके बाद संचालक ने काउंटर और स्कूटी की डिक्की में रखे शराब को निकाल कर दी. इसके बाद स्पेशल टीम ने चारों तरफ से घेर लिया और संचालक व उसके पुत्र को पकड़ लिया. स्पेशल टीम के सदस्यों ने बताया कि यहां अवैध रूप से ग्राहकों को शराब परोसी जा रही थी.

संचालक और उसके बेटे को पकड़कर दोनों को कुर्सी पर बैठाया गया था. लेकिन यहां पर पहले से मौजूद दो तीन लोग हमें फर्जी पुलिस कर्मी बताने लगे और उलझ गये. इस दौरान उन लोगों ने हाथापाई भी की. किसी तरह से उन लोगों को काबू किया गया और स्थानीय पुलिस को फोन कर जल्द आने के लिए कहा गया. इस बीच पहले से होटल में शराब पी रहे कुछ लोगों ने संचालक व उसके पुत्र को भगा दिया.

Kumar Manish,9852225588

Exit mobile version