Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: झारखंड के नये राज्यपाल संतोष गंगवार पहुंचे रांची, सीएम ने किया स्वागत,आज शपथ ग्रहण

Ranchi.झारखंड के नये राज्यपाल संतोष गंगवार मंगलवार को रांची पहुंच गये. वे बुधवार को झारखंड के 11वें राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे.

राजभवन में सुबह 9.45 बजे झारखंड हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद नये राज्यपाल को शपथ दिलायेंगे.

75 वर्षीय संतोष गंगवार बरेली (उत्तर प्रदेश) के रहनेवाले हैं. इनका जन्म एक नवंबर 1948 को हुआ. बरेली से आठ बार सांसद रहे श्री गंगवार केंद्र में श्रम व रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सहित वित्त राज्य मंत्री, कपड़ा राज्य मंत्री व पेट्रोलियम राज्य मंत्री रह चुके हैं. संसदीय कार्य राज्य मंत्री भी रहे.

सीएम ने किया स्वागत

इससे पूर्व श्री गंगवार को रांची पहुंचने पर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व विधायक कल्पना सोरेन सहित अन्य अधिकारियों ने स्वागत किया.

राजभवन में प्रधान सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने श्री गंगवार का स्वागत किया.

इन्हें भी पढ़ें:

Jamshedpur:टीएमएच को लाभ पहुंचने के लिए जुस्को बना रही हैं जमशेदपुरवासियों को टीएमएच का रॉ -मैटेरियल !

Exit mobile version