Site icon Lahar Chakra

झारखंड : अपनों के निशाने पर मंत्री इरफान अंसारी, श्रम मंत्री ने स्वास्थ्य मंत्री को दी नसीहत, ‘जब कोई बड़ा बोल रहा हो…’,

Irfan Ansari : झारखंड (Jharkhand) के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के सितारे इन दिनों खराब चल रहे हैं. अपने बदजुबानी के कारण अक्सर विरोधियों के निशाने पर रहने वाले इरफान अंसारी अब अपनों के निशाने पर ही आ गए हैं. प्रभारी संसदीय कार्य मंत्री द्व्रारा कटाक्षपूर्ण जवाब देने और मर्यादा का पाठ पढ़ाने के बाद अब आरजेडी कोटे से श्रम मंत्री संजय यादव (sanjay yadav) ने भी इरफान अंसारी के मर्यादा का पाठ पढ़ाया है.

दरअसल झारखंड के श्रम मंत्री संजय यादव अनुदान मांग पर सदन में भाषण के लिए खड़े थे. वहीं स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ट्रेज़री बेंच में रहते हुए भी पीछे से बार-बार टोका-टोकी कर रहे थे. इरफान का यह व्यवहार संजय यादव को नागवार गुजरा. उन्होंने इरफान अंसारी से कहा कि ‘पीछे से उंगली करना अच्छी बात नहीं है.

संजय यादव ने इरफान अंसारी को उनके पिता के साथ सदन में बिताए दिनों की याद दिलाई. उन्होंने कहा कि ‘जब कोई बड़ा बोल रहा हो, तो जिस तरह इरफान व्यवधान डाल रहे हैं, वह सही नहीं है. हालांकि, आचरण और मर्यादा का पाठ पढ़ाते-पढ़ाते संजय यादव खुद भी आपा खो बैठे और दोबारा कह दिया कि ‘पीछे से उंगली करना ठीक नहीं है.

बता दें कि झारखंड विधानसभा बजट सत्र के दौरान ट्रेज़री बेंच में आपसी टकराव की घटनाएं लगातार सामने आ रही है. इससे सवाल उठ रहा है कि सरकार और कैबिनेट का तालमेल कितना कमजोर है, जब उसके सदस्य ही एक-दूसरे पर कटाक्ष कर रहे हैं. इससे पहले भी विधानसभा में स्वास्थ्य मंत्री और प्रभारी संसदीय कार्य मंत्री के बीच तीखी बहस देखी गई थी.

Exit mobile version