Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: अज्ञात बदमाशों ने मिशनरी स्कूल के प्राचार्य पर किया हमला, गंभीर, आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

Ranchi. झारखंड के खूंटी जिले में बुधवार को अज्ञात बदमाशों ने एक मिशनरी स्कूल के प्राचार्य पर हमला कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पीड़ित की पहचान फादर बेनेडिक्ट बारला उर्फ बेनी एक्का के रूप में हुई है। फिलहाल वह रांची के एक अस्पताल में उपचाराधीन हैं। पुलिस ने बताया कि यह घटना खूंटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई।

खूंटी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ऋषभ गर्ग ने संवाददाताओं को बताया, “हमें सुबह करीब साढ़े नौ बजे घटना की सूचना मिली। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शुरुआत में उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें रांची के अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया। हमने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि घटना के समय फादर बारला स्कूल के स्टाफ रूम में मौजूद थे। इस हमले में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं, हालांकि उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों के अनुसार, उन पर चाकू जैसे किसी धारदार हथियार से हमला किया गया है।

Exit mobile version