Site icon Lahar Chakra

jharkhand: उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा की नयी तिथि तय होगी, कुछ अभ्यर्थियों की मौत के बाद कर दी गयी थी स्थगित

Ranchi.. झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के वैध अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षण 22 अगस्त से सात चयन पर्षद के माध्यम से किया जा रहा है. डीजीपी कार्यालय द्वारा शारीरिक दक्षता परीक्षण की प्रक्रिया में सुधार के बिंदु पर समीक्षा की जरूरत महसूस किये जाने के कारण तीन, चार व पांच सितंबर को आयोजित की जानेवाली शारीरिक दक्षता परीक्षण कार्यक्रम को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है. आयोग के परीक्षा नियंत्रक द्वारा मंगलवार को जारी सूचना में कहा गया है कि मामले की समीक्षा के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षण आयोजित करने के संबंध में सूचना प्रकाशित की जायेगी.
पीजी

Exit mobile version