Site icon Lahar Chakra

Jharkhand News: लोहरदगा में तीन बच्चों के साथ महिला कुएं में कूदी, चारों की मौत, मायके जाने की बात कह घर से निकली थी

Lohardaga.. झारखंड के लोहरदगा जिले में बृहस्पतिवार को 26 वर्षीय एक महिला और उसके तीन बच्चों के शव एक कुएं में मिले. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि कुड्डू थाना क्षेत्र के मकरा गांव के रहने वाले लोग दोपहर में जब अपने खेतों में गए तो उन्होंने कुएं में शवों को तैरते हुए देखा और पुलिस को सूचना दी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि उषा मुंडा नाम की महिला मंगलवार को अपने तीन बच्चों दिव्या (सात), शिवम (चार) और सत्यम (एक) के साथ रांची जिले के सोरो गांव में अपने माता-पिता के घर से निकली थी. उषा मुंडा और उनके बच्चे मंगलवार शाम को जब अपने माता-पिता के घर नहीं लौटे तो उनके रिश्तेदारों ने खोजबीन शुरू की. खोजबीन बुधवार को भी जारी रही. उन्होंने बताया कि पुलिस को पारिवारिक समस्याओं के कारण आत्महत्या का संदेह है लेकिन मौतों के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है. उषा मुंडा के पति फूलदेव मौके पर पहुंचे और शवों की पहचान की. शवों को बाद में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया

Exit mobile version