Site icon Lahar Chakra

Jharkhand News: CM हेमंत सोरेन ने किया 225 करोड़ से बने रांची के कांटाटोली फ्लाईओवर का उद्घाटन, 31 परियोजनाओं की भी दी सौगात

Ranchi.नवरात्रि में सीएम हेमंत सोरेन ने राजधानी रांची को कांटाटोली फ्लाईओवर की सौगात दी. इससे जाम से कराहती रांची को बड़ी राहत मिलेगी. मुख्यमंत्री ने रांची के 4 लेन स्मार्ट पथ और धनबाद के 8 लेन पथ का भी उद्घाटन किया. इस खास मौके पर सीएम ने कांके रोड फ्लाईओवर की आधारशिला समेत 31 परियोजनाओं का तोहफा दिया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के संत पॉल्स कैथेड्रल मैदान में आयोजित समारोह में कांटाटोली फ्लाईओवर, बिरसा चौक-धुर्वा गोल चक्कर 4 लेन स्मार्ट पथ (रांची) और धनबाद में कांको चौक-विनोद बिहारी चौक-गोल बिल्डिंग-8 लेन पथ का उद्घाटन किया. सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि कांटाटोली फ्लाईओवर तीन साल के रिकॉर्ड समय में तैयार हो गया है और आम लोगों को समर्पित कर दिया गया है. सीएम हेमंत सोरेन ने राजधानी रांची में सिरमटोली-कांटाटोली कनेक्टिंग फ्लाईओवर एवं सहजानंद चौक-जज कॉलोनी, कांके रोड फ्लाईओवर की आधारशिला रखने समेत 31 परियोजनाओं की सौगात दी.

Exit mobile version