Site icon Lahar Chakra

Jharkhand News: प्राथमिक शिक्षकों की प्रोन्नति की प्रक्रिया जल्द पूरी करें, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने दिया निर्देश

Ranchi. राज्य के प्राथमिक शिक्षकों की प्रोन्नति की प्रक्रिया जल्द पूरी करने का निर्देश दिया गया है. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव ने इस संबंध में जिला शिक्षा अधीक्षक को पत्र लिखा है. शिक्षकों को ग्रेड चार से ग्रेड सात में प्रोन्नति देने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने का निर्देश दिया गया है. प्रोन्नति की प्रक्रिया जल्द पूरी नहीं करने पर दोषी पदाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. इधर्र, झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष आनंद किशोर साहू व महासचिव बलजीत कुमार सिंह ने विभाग के आदेश का स्वागत किया है. संघ के आदेश के अनुरूप शिक्षकों को प्रोन्नति देेने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने की मांग की है.

Exit mobile version