Site icon Lahar Chakra

Jharkhand News: वामदलों का आज राज्यभर में फिलिस्तीन एकजुटता दिवस, गजा में इस्त्राइल की युद्ध का विरोध

Ranchi. वामदल सोमवार को राज्य भर में फिलिस्तीन एकजुटता दिवस मनायेंगे. सात अक्तूबर को गजा में इस्त्राइल की युद्ध कार्रवाई के एक वर्ष पूरा होने पर यह कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. प्रदर्शन में भाकपा, माकपा, भाकपा माले, आरएसपी, फारवर्ड ब्लाॅक जैसे दल शामिल होंगे. वामदलों ने संयुक्त रूप से गजा में तत्काल युद्ध रोकने की मांग की है. वामदलों ने बताया कि पिछले वर्ष सात अक्तूबर को इस्त्राइल के अंदर हमास द्वारा किये गये हमले का बदला लेने के लिए इस्त्राइली फौज ने गजा में फिलिस्तीनियों पर बर्बर हमला किया, जिसमें हजारों लोगों की मौत हो गयी. इनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे. वहीं, हजारों लोग बुरी तरह से घायल हो गये थे.

Exit mobile version