Site icon Lahar Chakra

Jharkhand News: लातेहार के हेरहंज के लात जंगल के पास उग्रवादियों ने पांच हाईवा को फूंका, तुबेद कोल माइंस से कोयला ट्रांसपोर्टिंग के लिए जा रहे थे

Latehar.लातेहार के हेरहंज थाना क्षेत्र के लात जंगल के पास मंगलवार की रात उग्रवादियों ने पांच हाईवा को आग के हवाले कर दिया. ये हाईवा डीवीसी द्वारा संचालित तुबेद कोल माइंस से कोयला ट्रांसपोर्टिंग के लिए जा रहे थे. घटना में सभी हाईवा पूरी तरह से जलकर खाक हो गए. उग्रवादियों ने चालकों के साथ मारपीट भी की और फायरिंग भी की. चालकों ने बताया कि 10 के 12 की संख्या में उग्रवादी पहुंचे और हाईवा को रोक लिया. सभी चालकों को नीचे उतारा और उनके साथ मारपीट की. इसके बाद सभी वाहनों को आग लगाकर चले गए। दहशत बनाने के लिए अपराधियों ने करीब 15 से 20 राउंड फायर भी किया है.

Exit mobile version