Site icon Lahar Chakra

Jharkhand News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 सितंबर को आ रही हैं झारखंड, दो दिन तक रहेंगी, कई कर्यक्रम में होंगी शामिल

Ranchi. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 सितंबर को झारखंड आ रही हैं. दो दिवसीय दौरे के दौरान राष्ट्रपति नामकुम स्थित आइसीएआर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सेकेंड्री एग्रीकल्चर के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी. राष्ट्रपति यहां ‘एक पौधा मां के नाम’ से आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम की शुरुआत करेंगी. इसके पहले राष्ट्रपति 19 सितंबर को इंदौर के देवी अहिल्या बाई एयरपोर्ट से रांची के लिए रवाना होंगी. शाम करीब 6:00 बजे उनका विमान रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उतरेगा. यहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जायेगा. वह राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी. 20 सितंबर को समारोह के बाद श्रीमती मुर्मू दोपहर 12:30 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान कर जायेंगी. राष्ट्रपति सचिवालय से राष्ट्रपति का कार्यक्रम आने के बाद मुख्य सचिव ने अधिकारियों को उनके आगमन की तैयारी से संबंधित निर्देश दिया है.

Exit mobile version