Site icon Lahar Chakra

Jharkhand News: सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की अवधि बढ़ी, अब 24 सितंबर तक कैंप, सीएम समापन समारोह में होंगे शामिल

Ranchi.आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम पूर्व में 30 अगस्त से 15 सितंबर तक आयोजित होना था. अब इसकी अवधि बढ़ा कर 24 सितंबर कर दी गयी है. वहीं सीएम भी नौ सितंबर से अलग-अलग जिलों के जिलास्तरीय कैंप में शामिल होंगे. 24 सितंबर को साहिबंगज जिले के भोगनाडीह में आयोजित समापन समारोह में भी हिस्सा लेंगे. इस बाबत कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने सभी उपायुक्तों को पत्र लिख कर जानकारी दी है. उन्होंने लिखा है कि कार्यक्रम की अपार सफलता एवं जिलों में पंचायतों की संख्या अधिक होने कारण इस कार्यक्रम को विस्तारित करते हुए अब इसे 30.08.2024 से 24.09.2024 तक संचालित करने का निर्णय लिया गया है. इस क्रम में जिलों में आयोजित शिविरों में मुख्यमंत्री एवं अन्य मंत्रीगण द्वारा भाग लिया जायेगा एवं विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं के लाभुकों को लाभान्वित किया जायेगा.

Exit mobile version