Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: Highcourt के निर्देश पर PLFI के दिनेश गोप को इलाज के लिए पलामू जेल से लाया गया रांची RIMS, न्यूरो सर्जरी विभाग की निगरानी में हुआ भर्ती

Ranchi. पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (PLFI) के सदस्य दिनेश गोप को झारखंड हाइकोर्ट के निर्देश पर बेहतर उपचार के लिए राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) लाया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, पलामू जेल में रहते हुए दिनेश गोप के हाथ में चोट आयी थी, जिसके बाद उनका ऑपरेशन किया गया था.

सर्जरी के दौरान कुछ न्यूरोलॉजिकल समस्याएं सामने आयीं और डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें वहां से हायर सेंटर भेजने का निर्णय लिया गया. मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दिनेश गोप को रिम्स लाया गया. न्यूरो सर्जरी विभाग के एचओडी डॉ आनंद प्रकाश की देखरेख में दिनेश गोप को भर्ती किया गया है.

Exit mobile version