Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Police: 20 दरोगा को इंस्पेक्टर रैंक में मिली प्रोन्नति, 64 पुलिस पदाधिकारियों का हुआ तबादला

Ranchi: झारखंड पुलिस के 20 दरोगा को इंस्पेक्टर रैंक में प्रोन्नति मिली है. इसको लेकर झारखंड पुलिस मुख्यालय के द्वारा रविवार को आदेश जारी कर दिया गया है. जारी आदेश के मुताबिक जिन दरोगा को प्रणति दी गई है उनमें सुधीर प्रसाद साहू, शिव बिहारी तिवारी, शंभू प्रसाद सिंह, त्रिलोचन तामसोए, पृथ्वी सेन दास, विजय कुमार, अभिजीत गौतम, मुकेश चौधरी, गुलशन भेंगरा,सोनी प्रताप, अजीत कुमार भारती, प्रशांत कुमार, हरदियूस टोप्पो, दयानंद सोरेन, संजय जनक मूर्ति, संजय चंद्र उरांव, राजीव प्रकाश, मोहम्मद कददूस, बैजनाथ कुमार और पूनम कुजूर शामिल हैं. इधर, चुनाव आयोग के निर्देश पर झारखंड में 64 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है. इस संबंध में डीजीपी द्वारा आदेश दिये जाने के बाद डीआईजी कार्मिक ने इससे संबंधित अधिसूचना रविवार को जारी कर दी. जिन पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया हैं. उसमें 53 सब इंस्पेक्टर रैंक, एक मेजर और दस इंस्पेक्टर रैंक के पदाधिकारी शामिल है.

Exit mobile version