
Ranchi. झारखंड पुलिस मुख्यालय चयन पर्षद सह स्क्रीनिंग समिति ने बैठक के बाद राज्य के 559 पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों को एसपी और एमएसीपी अर्थात वित्तीय लाभ देने से संबंधित आदेश जारी कर दिया है.
जिन पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों का एसीपी और एमएसीपी का लाभ बकाया था, उनके संबंध में पुलिस मुख्यालय की ओर से सभी रेंज डीआइजी से अनुशंसा की मांग की गयी थी. रेंज के स्तर से अनुशंसा प्राप्त होने के बाद पुलिस मुख्यालय ने बैठक कर उक्त निर्णय लिया है.
