Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Police: चार सार्जेंट मेजर का तबादला, राजेश रंजन और विधान चंद्र शर्मा सीटीसी मुसाबनी भेजे गये

Ranchi. झारखंड पुलिस मुख्यालय ने चार सार्जेंट मेजर का तबादला किया है. वहीं एक सार्जेंट मेजर का ट्रांसफर्र रद्द कर दिया गया है. डीजीपी अनुराग गुप्ता के आदेश पर डीआईजी कार्मिक ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है. जारी आदेश के मुताबिक, ब्रजेश कुमार को स्पेशल ब्रांच, अजीत कुमार चौबे को जामताड़ा, राजेश रंजन को सीटीसी मुसाबनी और विधान चंद्र शर्मा को सीटीसी मुसाबनी में तबादला किया गया है. अभिनव पाठक का ट्रांसफर रद्द करते हुए उन्हें केंद्रीय वस्त्र भंडार रांची में पदस्थापित किया गया है.

Exit mobile version